Monday, July 15, 2019

tile पत्थर लगाने की प्रकिया by dhiryan

   

दोस्तो पत्थर क ई प्रकार से लगाया जाता है।
1- घिसने वाला पत्थर जिसकी घिसाई की जाती है।
2-बिना घिसाई वाला पत्थर।
3- कट पीस मे दाना व कलर लगाकर जिसकी घिसाई की जाती है। जिसे कलेजी लगाना भी कहा जाता है।

               टायल व पत्थर लगाने की प्रकिया
1- सबसे पहले लेवल करके मिट्टी को बराबर करे।मिट्टी को लेवल से 3 इन्च नीचे रखे।
2- फिर ईट का बारीक रोडा तोडकर डाले ओर बराबर करे।ओर पानी के साथ दुरमुट से कुटाई करे।
3- 4:1 यानि चार तसले डस्ट ओर एक तसला सीमेन्ट
का मसाला बनाये।
4- मसाले को बिछाये ओर 6 फुटे सिल्वर के फट्टे से बराबर करे
5- टायल को पानी मे भिगोकर ही लगाये।
6- फिर सीमेन्ट का गाढा घोल डाल कर ही टायल को लगा सकते है।
7- टायल को बराबर से ना लगाये उसे ऊपर से नीचे की ओर लगाये। वरना गैप रहेगा।
8- टायल की ठुकाई लकडी से करे वरना टूट जायेगी।
9- टायल की कटिंग नीचे रेत डालकर ही करे।
10- कमरा अगर रैच मे है तो रैच को दो ही साइडे रखे। लेकिन ध्यान रहे कि रैच गेट के सामने वाली दीवार मे न निकाले। क्योकि गेट मे घुसते ही सामने नजर आयेगा।


1 comment: